मिर्जापुर में सड़क के बीचों-बीच हैंडपंप

यूपी के मिर्जापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विंध्याचल इलाके में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदारों ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक अजीबोगरीब लापरवाही बरती. नवरात्र से पहले काम पूरा करने की जल्दबाजी में मंदिर से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे लगे हैंडपंप को हटाए बिना ही सड़क बना दी गई.