गैस बुकिंग के नाम पर हो सकता है फ्रॉड, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
केरल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर खतरनाक साइबर फ्रॉड सामने आया है. इसमें ठग WhatsApp के जरिए APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल और बैंक अकाउंट तक पहुंच बना रहे हैं. पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने और अनजान लिंक से दूर रहने की सलाह दी है.