कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पास बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रैक के किनारे एक छोटा एलपीजी सिलेंडर जलता हुआ पाया गया. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते आग बुझा दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस अब लापरवाही और साजिश दोनों पहलुओं से जांच कर रही है.