कॉमिक्स की दुनिया के मशहूर किरदार एस्टरिक्स द गॉल की जादुई दुनिया अब हकीकत में बदलती नजर आ रही है. पुरातत्वविदों ने फ्रांस के बरगंडी इलाके में एक ऐसे रहस्यमयी जगह की खोज की है, जहां लगभग 500 सालों तक बलि और पूजा होती रही. वहां से सोने का खजाना भी मिला है.