बहरीन में ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच फंसे शाहजहांपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुज पाठक अपनी मॉडल पत्नी प्रियंका और बेटे के साथ सुरक्षित घर लौट आए हैं. मिसाइलों और ड्रोन हमलों के साये में 15 दिन पार्किंग में बिताने के बाद परिवार ने वतन वापसी पर राहत की सांस ली है.