नॉर्थ कोरिया का अजब चुनाव, बैलेट पर होता है सिर्फ एक कैंडिडेट का नाम. नॉर्थ कोरिया में हाल ही में संसदीय चुनाव संपन्न हुए, जिसमें किम जोंग उन की वर्कर्स पार्टी और उसके सहयोगियों ने लगभग सभी सीटों पर जीत हासिल की. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 99 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया और पार्टी को भारी समर्थन मिला. हालांकि, यहां की चुनाव प्रक्रिया पारंपरिक लोकतांत्रिक प्रणालियों से अलग है