सोशल मीडिया पर एक स्कूल टीचर और उनके नन्हें मासूम बच्चों का बेहद प्यारा डांस वीडियो वायरल हो रहा है. बॉलीवुड के पॉपुलर सॉन्ग 'बोलो इतने दिन क्या किया...' पर मैडम जी की अदाओं और बच्चों के उत्साह ने सबका मन मोह लिया है, लोग इसे 'बेस्ट क्लासरूम मोमेंट' बता रहे हैं. डांस कर रही टीचर का नाम चांदनी भाटिया है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि चांदनी किसी प्ले स्कूल में टीचर हैं और मस्ती-मस्ती में मासूम बच्चों को न सिर्फ डांस सिखाती हैं, बल्कि उन्हें पढ़ाती भी हैं. वे अक्सर इस तरह के वीडियो शेयर करती रहती हैं.