ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में डूबने से 5 साल के मासूम की मौत, खाली खेत में जमा हो रहे कॉलोनी के पानी में गिरा बच्चा
Greater Noida Drowning Incident: ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। खेलते वक्त बच्चा पानी में गिर गया। बच्चे के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।