सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 10 जिलों के अधिकारियों से कानून-व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी है. चैत्र नवरात्र, ईद और अन्य त्योहारों को देखते हुए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. माहौल बिगाड़ने वालों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई होगी. लाउडस्पीकर, स्टंटबाजी और चेन स्नेचिंग पर भी सख्ती के निर्देश दिए गए हैं.