इंस्टाग्राम अकाउंट @khizar_akhtar_ पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो संभवतया पाकिस्तान का है. इस वीडियो में बच्चों का एक रबर वाला झूला सड़क के किनारे लगा है. इस झूले पर बच्चे उछलते-कूदते हैं. पर इतनी तेज आंधी आती है कि झूला तिनके की तरह हवा में उड़ने लगता है और ट्रैफिक के बीच पहुंच जाता है. इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)