उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के उत्तरी ग्रामीण इलाके में बुलेट पर शर्ट उतार कर स्टंटबाजी करना मॉडर्न युग के दो टार्जन्स को महंगा पड़ गया. बुलेट से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें अच्छे से सबक सिखाया. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस बाइक को सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.