नीतीश का इशारा, JDU का इनकार...क्या सम्राट बन पाएंगे बिहार के चौधरी?

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर लगी हैं कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा. नीतीश इन दिनों बिहार की यात्रा पर हैं, उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर इशारा किया तो जेडीयू ने इनकार कर दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सम्राट बिहार के नए चौधरी बन पाएंगे?