हरीश जैसी हालत, 2 साल से बेटे के होश में आने का इंतजार

मुंबई में वीरेंद्र दीक्षित और उनकी पत्नी पिछले दो सालों से अपने बेटे आनंद के जागने का इंतजार कर रहे हैं. साल 2023 में हुए एक गंभीर बाइक हादसे के बाद आनंद कोमा में है. पेशे से रियल एस्टेट कंसल्टेंट आनंद की स्थिति इतनी गंभीर है कि वो लगातार मेडिकल देखभाल पर निर्भर हैं. पूरा परिवार अपने घर को एक छोटे अस्पताल में बदल चुका है जहां सबसे आवश्यक चिकित्सा उपकरण लगे हैं. इलाज पर अब तक चार करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं और आर्थिक बोझ परिवार के लिए बहुत भारी साबित हुआ है.