पापा मुझे बचा लो...फोन पर बोली बेटी, घरवाले पहुंचे तो मिली लाश

वैशाली में दहेज को लेकर एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना से पहले युवती ने पिता को फोन कर प्रताड़ना की बात भी कही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.