खेत में गैस एजेंसी खोलकर LPG की कालाबाजारी

राजस्थान के अलवर जिले में रसद विभाग ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां धनखेड़ी गांव के एक खेत में चल रही अवैध गैस एजेंसी का भंडाफोड़ किया. छापेमारी के दौरान कुल 150 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें भरे और खाली दोनों शामिल थे. मौके से गैस री फिलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक मोटर, पाइप, रेगुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी जब्त किए गए.