एकतरफा प्यार में कानपुर सेंट्रल उड़ाने की दे डाली धमकी

यूपी के कानपुर में एक युवक एक लड़की के पीछे पड़ा था. वह नहीं माना तो लड़की ने अपने रिश्तेदार के जरिए पुलिस से शिकायत करवा दी. युवक अरेस्ट हो गया. जब युवक छूटकर आया तो उसने बदला लेने की साजिश रची. उसने एक फोन चुराया और पुलिस को कॉल कर कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की धमकी दे डाली. पुलिस ने जांच की तो आरोपी को पकड़ लिया और पूरी कहानी सामने आ गई.