AI डीपफेक से तंग गौतम गंभीर पहुंचे कोर्ट, इन बड़ी कंपन‍ियों को घेरा

भारतीय क्रिकेट टीम टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने AI डीपफेक, फर्जी वीडियो और अनऑथराइज्ड मर्चेंडाइज के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में केस दायर किया है. उन्होंने 16 आरोपियों पर उनकी पहचान के दुरुपयोग का आरोप लगाया है और 2.5 करोड़ रुपये हर्जाने के साथ तुरंत कंटेंट हटाने की मांग की है.