स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी... पुलिस का छापा, छुड़ाई गईं दो लड़कियां

नागपुर के मनीष नगर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का बेलतरोड़ी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी महिला को दबोचा है, बल्कि बाहरी राज्यों से लाई गई दो पीड़ित महिलाओं को नर्क से आजाद भी कराया है.