अहमदाबाद के कैफे में ब्रेड में निकली मक्खी, लगा जुर्माना
अहमदाबाद के सिंधुभवन रोड स्थित एक कैफे में ग्राहक को परोसी गई गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी निकल आई. कस्टमर ने तुरंत इस मामले की शिकायत की. इसके बाद नगर निगम ने जांच कर रेस्टोरेंट पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.