उत्तम नगर हिंसा पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले- “खून-खराबा ही चाहती है भाजपा”

Rahul Gandhi on Uttam Nagar Case: देश की राजधानी दिल्ली का उत्तम नगर इलाका इन दिनों तनाव और सियासी बयानबाजी के केंद्र में है। होली के दौरान शुरू हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना ने जहां इलाके का माहौल संवेदनशील बना दिया है, वहीं अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पूरे मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।