मिडिल ईस्ट संकट: क्या दुबई के रियल एस्टेट में निवेश अब जोखिम भरा है

दुबई के लिए 2025 का साल ऐतिहासिक रहा, यहां करीब 187 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड तोड़ प्रॉपर्टी की सेल हुई. इसके साथ ही दुनिया भर से हजारों करोड़पति यहां शिफ्ट भी हुए. लेकिन मिडिल ईस्ट के तनाव ने दुबई के रियल एस्टेट मार्केट को भी हिलाकर रख दिया है.