BCCI जल्द करेगा अजीत अगरकर के भविष्य पर बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने BCCI से अपने कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की औपचारिक गुजारिश की है. दरअसल, 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी की खिताबी सफलता के बाद IPL 2025 से ठीक पहले अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाया गया था.