वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है. युद्ध के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही, अमेरिका अब केवल हवाई और समुद्री हमलों तक सीमित नहीं रहना चाहता. चर्चा है कि हजारों की संख्या में अमेरिकी सैनिकों को मध्य पूर्व भेजा जा सकता है.