दिल्ली के बवाना में गैंगवार, बदमाशों ने घर में घुसकर 4 लोगों को मारी गोली

दिल्ली के बवाना इलाके में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है. बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की. इस हमले में चार लोगों को गोली लगी, जिसमें बेटे की मौत हो गई और पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं एक 10 साल के बच्चे के पैर में भी गोली लगी है. शुरुआती जांच में इसे गैंगवार का मामला माना जा रहा है और टिल्लू गैंग पर शक जताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.