'BJP इतनी बेताब क्यों है...?' बंगाल में अफसरों के तबादले पर भड़कीं CM ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव से ठीक पहले 50 से अधिक अधिकारियों के तबादले को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने इसे 'अघोषित आपातकाल' बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी हार के डर से संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. ममता ने इसे बंगाल के प्रशासन को कमजोर करने की साजिश बताया है, जबकि आयोग का कहना है कि ये बदलाव निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी हैं.