सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के गांव पठानपुरा जसमौर में छेड़छाड़ के विवाद पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले में कई लोग घायल हुए. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस जांच में जुटी है और सख्त कार्रवाई की बात कही गई है.