ज्योतिषी रेप कांड अपडेट, 58 महिलाओं से दरिंदगी करने वाले आरोपी के खिलाफ सरकार का नया एक्शन प्लान तैयार

Nashik Astrologer Scandal Case: महाराष्ट्र के नासिक से आस्था और विश्वास के नाम पर रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। खुद को कैप्टन कहने वाले एक रसूखदार ज्योतिषी अशोक खरात को पुलिस ने सम्मोहन और डर दिखाकर महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने पुलिस प्रशासन और समाज को झकझोर दिया है। आरोपी के पास से एक ऐसी पेनड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा किया जा रहा है।