3 साल की बच्ची ने साड़ी पहन दिखाई क्यूट अदाएं, मटकानी चाल ने बना दिया सभी को फैन!

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 3 साल की एक छोटी बच्ची साड़ी पहनकर क्यूट अंदाज में मटकती नजर आ रही है. वीडियो में बच्ची की चाल, उसके एक्सप्रेशन और मासूम मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है. छोटी-सी उम्र में उसका कॉन्फिडेंस और स्टाइल देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स इस नन्ही बच्ची के फैन हो गए हैं. कई लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि उसकी क्यूटनेस और अदाएं बेहद आकर्षक हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि बच्ची की यह मटकानी चाल वीडियो को और भी खास बना देती है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर एंटरटेन हो रहे हैं.