LPG Crisis: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश में कोई भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फिलहाल ‘ड्राई आउट’ (खाली स्टॉक) की स्थिति का सामना नहीं कर रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर की डिलीवरी बिना किसी बाधा के जारी है। पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रमों के बीच अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने यह जानकारी दी।