‘भाजपा का खाता खुलना भी मुश्किल…’, विधानसभा चुनाव को लेकर इस नेता ने कर दी भविष्यवाणी

Kerala Assembly election 2026: केरल में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में लगी हुई है। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। कांग्रेस के एक बड़े नेता दावा कर दिया है कि भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। एक बातचीत में शशि थरूर ने भाजपा की स्थिति पर खुलकर अपनी राय रखी। उनका कहना है कि केरल में भाजपा अभी उस स्तर पर नहीं पहुंची है जहां वह सत्ता की दौड़ में खुद को मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर सके। उन्होंने थोड़ा हल्के अंदाज में यह भी कहा कि अगर भाजपा एक-दो सीट भी जीत लेती है, तो वही उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी।