UP: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद की शादी, कोर्ट ने नहीं किया माफ, पति को सुना दी 10 साल की सजा, पढ़ें पूरा मामला

हरदोई जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उसी के साथ घर बसाने वाले युवक को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनमोहन सिंह ने इस टिप्पणी के साथ दस साल कैद की सजा सुनाई कि शादी करने से युवक का अपराध कम नहीं होता।