'थाने से बोल रहे...' डॉक्टर ने FD तुड़वाकर ठगों को भेजे 34 लाख

एक फोन कॉल... दूसरी तरफ से आवाज आई- हम थाने से बोल रहे हैं, आपके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज होने वाला है. बस यही कॉल नागौर के एक रिटायर्ड डॉक्टर की जिंदगी पर भारी पड़ गया. समाज में बदनामी के डर ने उन्हें ऐसा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया, जिसकी कीमत उन्हें अपनी 34 लाख की जमा पूंजी गंवाकर चुकानी पड़ी. डॉक्टर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी हो गई.