लखनऊ के मड़ियांव इलाके में 17 साल की नाबालिग लड़की का शव गोमती नदी किनारे मिलने से सनसनी फैल गई. दवा लेने के बहाने साथ ले गए मौसा पर ही हत्या और दुष्कर्म का शक गहराया है. पुलिस को उसकी कहानी में कई झोल मिले हैं, जबकि सीसीटीवी फुटेज ने अपहरण की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.