आगरा: पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई बोलेरो, 5 लोगों की मौत
यूपी में आगरा के चित्राहाट थाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया. यहां केला देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.