ड्यूटी पर गटक गया 3 लीटर बीयर, कंपनी ने 'पियक्कड़' कर्मचारी को निकाला बाहर, तो अदालत ने दिया अजीब फैसला!
स्पेन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. ड्यूटी के दौरान रोजाना बीयर पीने वाले एक शख्स को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया, लेकिन कोर्ट ने कंपनी के फैसले को गलत बताते हुए कर्मचारी को लगभग 50 लाख रुपये (47,000 यूरो) का हर्जाना देने का आदेश दिया है.