झांसी में रिसेप्शन से पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दुल्हन रिसेप्शन से पहले ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई. अब दूल्हा अपना मैरिज सर्टिफिकेट लेकर भटक रहा है. उसका कहना है कि लड़की के परिजनों के कहने पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हमारी शादी हुई थी. उसमें जो सहायता राशि मिली, वो लेकर दुल्हन चली गई है.