Rajasthan Patrika founding editor Karpoor Chandra Kulish: पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी का संपूर्ण व्यक्तित्व सीमाओं और क्षेत्रों में नहीं बांधा जा सकता। एक पथिक की तरह आगे बढ़ते समय जिस ओर दृष्टि पड़ती, वहां वे नई राहें बनाते। स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों के प्रति अपने नाम कुलिश के अनुरूप कठोर तो जन सरोकार के प्रति उतने ही नरम व संरक्षक। महामना की जन्मशती के मौके पर उनके व्यक्तित्व के पहलू प्रेरणा तो देते ही हैं, उनका अनुसरण ही उन विराट व्यक्तित्व को सच्ची श्रद्धांजलि है…