पालम अग्निकांड: जिन बच्चों को गोद में खिलाया, उनकी किलकारी कानों में गूंज रही; बच्चों को याद कर पड़ोसी भावुक

हम सभी सो रहे थे कि अचानक बचाओ बचाओ चिल्लाने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो राजेंद्र कश्यप के घर से धुंआ निकल रहा था। आग नीचे के माले पर लगी थी, देखते की देखते आग ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई।