Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों होने वाली दुल्हन का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर बेफिक्र होकर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. दुल्हन के लुक में सजी इस लड़की ने अपने जबरदस्त ठुमकों और दिलकश अदाओं से हर किसी का ध्यान खींच लिया.राह चलते लोग भी रुककर उनका डांस देखने लगे और माहौल पूरी तरह से जश्न में बदल गया. उनके एक्सप्रेशन्स और कॉन्फिडेंस ने इस परफॉर्मेंस को और भी खास बना दिया. इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. दुल्हन का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और हर कोई इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहा है.