डेटिंग ऐप का जाल, मुलाकात का बहाने बंधक बनाकर लूट मचाता था गैंग

लखनऊ में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूट करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है. ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती कर आरोपियों ने मुलाकात के बहाने लोगों को बंधक बनाकर नगदी, जेवर और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए रकम लूटी. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.