भारत ने कह दिया साफ, पाकिस्तान को तब तक नहीं मिलेगा सिंधु नदी का पानी जब तक…

पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) का बदला लेने के लिए भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) लॉन्च करने से पहले ही ‘वॉटर स्ट्राइक’ कर दी थी। हम बात कर रहे हैं भारत की तरफ से सिंधु जल समझौता (Indus Waters Treaty) को रद्द करने की। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा, क्योंकि सिंधु नदी कई पाकिस्तानी प्रांतों के लिए पानी का मुख्य स्त्रोत है। पाकिस्तान कई बार इस समझौते को फिर से बहाल करने के लिए गिड़गिड़ा चुका है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। भारत का इस मामले पर रुख साफ है और अब एक बार फिर यूनाइटेड नेशन्स – यूएन (United Nations – UN) में भारत ने अपना पक्ष दोहराया है।