लव वाली फीलिंग और स्कैम... लखनऊ के टीचर से 49 लाख की ठगी

लखनऊ में ऑनलाइन रिश्तों के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक टीचर ने मैट्रिमोनियल ऐप पर शुरू हुए प्यार के जाल में फंसकर 49 लाख रुपये गंवा दिए. महिला ने पहले भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव बनाया, फिर फर्जी ट्रेडिंग के जरिए धीरे-धीरे पूरी रकम ऐंठ ली. मामला अब साइबर पुलिस की जांच में है.