इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस भंडार पर किया हमला

बीती रात इज़रायल ने ईरान के सबसे बड़े गैस भंडार साउथ पार्स पर हमला किया. यह गैस फील्ड दुनिया में सबसे बड़ा माना जाता है और इसका भंडारण क्षमता अत्यधिक है. यह हमला क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ाने वाला है. साउथ पार्स पर हमला करके इज़राइल ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह अपनी सुरक्षा और सामरिक हितों को लेकर गंभीर है. इस घटना के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजारों में भी हलचल देखी गई है.