बच्चे ने चलाया अपने साइज से कई गुना बड़ा ट्रैक्टर, देखकर चौंके लोग, बोले- 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका!'

आपने बड़े-बड़े लोगों को ट्रैक्टर चलाते तो देखा होगा, पर क्या आपने कभी किसी बच्चे को ट्रैक्टर जैसा बड़ा वाहन चलाते देखा है? इंस्टाग्राम अकाउंट @umar_chouhan_08 पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक बच्चा ट्रैक्टर चला रहा है, वो भी एक पतली रोड पर. वो बड़े ही आराम से उसे चला रहा है, उसके चेहरे पर डर बिल्कुल भी नहीं नजर आ रहा है. इस वीडियो को 68 लाख व्यूज मिल चुके हैं. एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट कर कहा- 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका!'(नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)