संभल में अलर्ट: ईद पर मिश्रित इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, इस बार नहीं सजेगी जामा मस्जिद
रमजान के अंतिम जुमे को अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। शनिवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियाती तौर पर चौकसी बढ़ा गई है। संवेदनशील इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।