बेंगलुरु के एचबीआर लेआउट इलाके में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. करीब 80 लाख रुपये के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी करने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में RAM, SSD और नकदी बरामद की है.