बुर्के में बाप-बेटे ने की 80 लाख की चोरी, गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पिता-पुत्र की एक शातिर जोड़ी को गिरफ्तार किया है. मामला शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के एचबीआर लेआउट का है, जहां एक कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान से करीब 80 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था.