राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों में बेटियों ने पिछले सात वर्षों से लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. साल 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08% रहा, जो लड़कों के 91.20% से अधिक है. ग्रामीण इलाकों की छात्राओं ने भी शहरी छात्रों को पछाड़ा है. 'गार्गी पुरस्कार' जैसी योजनाओं और बढ़ती सामाजिक जागरूकता के कारण बेटियां पढ़ाई में अधिक संजीदगी दिखा रही हैं. उम्मीद है कि इस बार भी बेटियों का परचम लहराएगा.