हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला दिया है। पहले यह मामला एक महिला के लापता होने का था, लेकिन जांच के दौरान एक भाई द्वारा बहन की हत्या करने का सच सामने आया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले खुद ही अपनी बहन की हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शव के कई टुकड़े करके उन्हें झील में फेंक दिया। बहन की हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस स्टेशन जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ।