MP से भटका चीता राजस्थान पहुंचा... गेहूं के खेत में करता दिखा आराम

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता केपी-2 राजस्थान के कोटा जिले में पहुंच गया है. गुरुवार सुबह इटावा क्षेत्र की दुर्जनपुरा पंचायत के बंबुलिया गांव में गेहूं के खेतों में चीते का मूवमेंट देखा गया. खेतों में काम कर रहे किसानों ने जैसे ही चीते को घूमते देखा, इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई.